Saturday 23 April 2016

कलाई की रेखाओं से जानें आयु


कलाई की रेखाओं से जानें आयु



मणिबंध रेखाएं हर किसी की कलाई पर मौजूद होती हैं। जानते हैं? हस्तरेखा विज्ञान कलाई पर मौजूद इन्हीं मणिबंध रेखाओं से उस व्यक्ति की उम्र के बारे में भी बता देता है। हर किसी के हाथ में इन रेखाओं की स्थिति अलग-अलग होती है। आइए जानें, कैसे ये मणिबंध रेखाएं निर्धारित करती हैं हमारा जीवन...

जिनकी कलाई पर इन रेखाओं की संख्या चार होती हैं, कहते हैं वैसे लोग शतायु होते हैं। उन्हें मौत से डरने की जरूरत नहीं होती।

जिनकी कलाई पर तीन मणिबंध रेखाएं होती हैं, वे तकरीबन 70-75 साल की आयु जी लेते हैं।

यही रेखाएं यदि कलाई पर सिर्फ दो नजर आती हों तो ऐसे लोग केवल 50-55 साल जीते हैं।

जिनकी कलाई पर मणिबंध रेखा केवल एक लाइन में नजर आती हो कहते हैं उन्हें मौत से काफी खतरा होता है।

कई लोगों की कलाई पर रेखाएं कटी-फटी सी नजर आती हैं, जो यह बताती हैं कि उनकी जिंदगी में बाधाओं का अंबार सा लगा रहेगा।

जिनकी कलाई पर दो रेखाएं आपस में मिल जाएं, कहा जाता है कि उनके भाग्य पर दुर्भाग्य की काली साया मंडराती रहती है। ऐक्सिडेंट वगैरह से शरीर के किसी भी अंग का नुकसान हो सकता है।

मणिबंध रेखाएं जितना साफ-सुथरी और गहरी हो उतना ही ब्राइट होता है उनका भविष्य।

मणिबंध रेखाएं कलाई से निकलकर ऊपर उठती दिखे तो समझ लीजिए उस व्यक्ति की कोई भी इच्छा पूरी होने में कभी देर नहीं लगेगी।

0 comments:

Post a Comment