Friday 22 April 2016

हथेली की विवाह रेखा बता सकती है कितने चक्कर हैं आपके


हथेली की विवाह रेखा बता सकती है कितने चक्कर हैं आपके

प्रेम, प्यार, इश्क, मोहब्बत ये शब्द ऐसे हैं जिनका जिक्र अक्सर होता है। पुराने समय से ही प्रेम की कई सच्ची कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता है कि जीवन सच्चा प्यार केवल एक ही बार होता है लेकिन कुछ लोगों के जीवन में यह बात लागू नहीं होती। कई लोगों जीवन में कई बार प्रेम के नशे में डूबते हैं। हस्तज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों के हाथों में कई विवाह रेखाएं रहती हैं।

हस्तरेखाएं भी ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व रखती हैं। हाथों की रेखाओं को व्यक्ति का दर्पण कहा जा सकता है। जो बात आप अपनी आंखों से, चेहरे के हाव-भाव से छुपा जाते हैं वे हाथों की लकीरें बता देती हैं। अधिकांश लोग अपने प्रेम प्रसंग सभी से छुपाते हैं परंतु यदि कोई जानना चाहे तो उसके हाथों में विवाह रेखा को देखकर सब कुछ जान सकता है।

सबसे छोटी अंगुलीके नीचे बुध पर्वत के प्रारंभिक भाग में होती है। यह रेखाएं आड़ी होती हैं। यदि ये रेखाएं एक से अधिक हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति के उतने प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। यदि यह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो विवाह विच्छेद की संभावना होती है।


 साथ ही यह रेखा आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा यह भी बताती है। यदि रेखाएं नीचे की ओर गई हुई हों तो दांम्पत्य जीवन में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ध्यान रहें हस्तज्योतिष में दोनों हाथों का पूरा अध्ययन करने के बाद भी सटीक भविष्यवाणी की जाती है क्योंकि कई छोटी-छोटी रेखाएं भी बड़ी रेखाओं के प्रभाव को कम या ज्यादा कर सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment