Monday 25 April 2016

Apne naakhuno se jaane bhavisya

नाखून दिखने में अच्छे नहीं हों

नाखूनों पर धब्बे हों और नाखून दिखने में अच्छे नहीं हों तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति नहीं कर पाता है। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है। नाखून टेढ़े-मेढ़ा और रेखा युक्त होना आर्थिक दृष्टि से प्रतिकूल स्थिति को दर्शाता है।



उत्तम नाखून



उत्तम नाखून जो आर्थिक उन्नति और अमीरी को दर्शाते हैं उनके विषय में कहा गया है कि, जिनके नाखून रेखा और धब्बा रहित चिकने और लालिमा युक्त होते हैं वह धनवान होता हैं। नाखून का आकार उंगली के पहले पोर का आधा होना उत्तम माना गया है।





गुलाबी नाखून



गर्ग संहिता के अनुसार जिस स्त्री के नाखून लाल, चमकीले, चिकने और उठे हुए होते हैं वह सौभाग्यशाली होती है। नाखून उंगली से कुछ बाहर निकले हों और गुलाबी हों तो यह भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पुरूषों के नाखून मांस में अधिक धंसे नहीं हों और गोल हों तो यह धन-धान्य का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति दिनानुदिन उन्नति की ओर बढ़ता रहता है।







पालमिस्टरी (हस्तरेखा विज्ञान) और नाखून



नाखून केवल हाथों की सुन्दरता को ही नहीं बढ़ते हैं बल्कि यह आने वाले समय में होनी वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। इसलिए हस्तरेखा विज्ञान में नाखूनों को हस्तरेखाओं के समान ही महत्व दिया गया है। नाखूनों के चांद के आकार को देखकर यह जाना जा सकता है कि भविष्य में किस क्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है। इसी प्रकार नाखूनों के बनावट से यह जाना जा सकता है कि भविष्य में कौन सा रोग हमें प्रभावित कर सकता है।





अधिक लंबा नाखून



हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार नाखूनों का अधिक लंबा और चौड़ा होना फेफड़े की कमज़ोरी को दर्शाता है। नाखून अगर बढ़कर उंगली की ओर झुका हुआ हो तब इस बात संभावना अधिक रहती है कि व्यक्ति छाती एवं फेफड़े के रोग से पीड़ित होगा।






छोटे नाखून



नाखून छोटे हों लेकिन इनकी चौड़ाई अधिक हो तब गले में तकलीफ होने की अशांका प्रबल होती है। इस तरह की स्थिति होने पर व्यक्ति को सांस नली में सूजन के कारण गले में दर्द, बोलते समय आवाज टूटना। आवाज साफ न होना ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।





गोल नाखून



कुछ व्यक्तियों के नाखून छोटे होते हैं लेकिन इनका आकार गोल होता है। इस तरह के नाखून जिनके होते हैं उन्हें हृदय रोग हो सकता है। छोटे गोलाकर नाखूनों में चन्द्र की उपस्थिति इस संभावना को और बढ़ाता है।






जब नाखून टूटने लगे



नाखून का लचीलापन कम हो गया है और वह आसानी से टूटने लगे हैं तो यह चिंता की बात हो सकती है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा होना दर्शाता है कि व्यक्ति अंदर से कमज़ोर और अस्वस्थ है। अच्छे खान-पान से शरीर में रक्त की कमी को दूर करने की जरूरत है।






चौड़ा नाखून



नाखून अंतिम सिरे पर फैलकर अधिक चौड़ा हो गया है और उनका रंग नीला है तो यह संकेत है कि शरीर में रक्त का संचार समुचित प्रकार से नहीं हो रहा है। इस तरह के नाखून जिनके होते हैं उनमें उर्जा की कमी होती है। ऐसे लोग जल्दी थक जाते हैं।




नाखूनों से जानिए आने वाली है खुशखबरी



अगर आपको किसी खुशखबरी का इंतजार है तो अपने नाखूनों को देखिए। अगर कोई खुशखबरी आने वाली है तो आपके नाखून आपको इसकी जानकारी समय से पहले ही दे देंगे। यह भी हो सकता है कि आपके घर या रिश्तेदारों के यहां कोई शुभ काम होने वाला हो।








0 comments:

Post a Comment